हल्द्वानी। कैंची धाम बाबा नीम करोली आश्रम को जाने वालों के लिए बहुत ही सुखद खबर सामने आई है, हाई कोर्ट नैनीताल ने अमृतपुर बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर जारी किया गया स्थगना देश का देश निरस्त कर दिया हैP। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जानकारी दी है कि अमृतपुर बाईपास मार्ग के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित अंतरिम स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद मार्ग के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है और कार्यस्थल पर आज से निर्माण कार्य दोबारा प्रारंभ कर दिया गया है।
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि न्यायालय द्वारा अंतरिम स्थगन आदेश निरस्त किए जाने के बाद संबंधित स्थल पर काम शुरू कर दिया गया है। बाईपास मार्ग का निर्माण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
अमृतपुर बाईपास मार्ग का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के देश विदेश से नैनीताल और कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भारी राहत मिलेगी। शहर के लोगों को भी जान से मुक्ति मिलेगी।



