उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के समीप स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर घायल… देखें वीडियो

हल्द्वानी। सड़क में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम आवागमन के लिए बाईपास का रास्ता हुआ साफ, हाई कोर्ट नैनीताल ने स्टे आर्डर आर्डर किया कैंसिल,

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:10 बजे पुलिस को कोटा बाग रोड में बर पुल के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। हादसे में मोटरसाइकिल संख्या UK 04 AL 6023 (हीरो स्प्लेंडर) और स्कूटी संख्या UK 04 AH 9354 (टीवीएस एनटॉर्क) की टक्कर हो गई थी। मोटरसाइकिल पर सवार मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद तूफानी, निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, उम्र 21 वर्ष, अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं कोतवाली से चंद कदम दूर बीच शहर में वनकर्मी के घर लाखों की चोरी... देखें वीडियो,

दुर्घटना में मोहम्मद फैज के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी हरबंस सिंह ने तत्काल कालाढूंगी पुलिस को मौके पर बुलाया और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कालाढूंगी भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मुंबई में हड़कंप, ड्राइवर समेत दो घायल; गैंगस्टर एंगल से जांच,

वहीं, दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया। पुलिस उसकी जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ad Ad
To Top