उत्तराखण्ड

हल्द्वानी शहर में सरेआम स्टेशन मास्टर पर धारदार हथियार से हमला,

हल्द्वानी। शहर में सरेआम लाठी डंडों से मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने की घटना होने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन (केएमओयू) के स्टेशन मास्टर पर ड्यूटी के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने ‘का मामला सामने आया है। पुलिस ने – ईश्वरी दत्त और एक अज्ञात के – खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी निवासी सीमा ने पुलिस को बताया कि उनके पति रवि सनवाल 16 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। इसी दौरान हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कान में चोट लगने पर उन्हें अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि जांच की जा रही है।

To Top