उत्तराखण्ड

लालकुआं रेलवे स्टेशन में बेहोशी की हालत में मिला युवक… प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर को रेफर…

लालकुआं। लालकुआं के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में बेहोशी की हालत में मिले युवक को जीआरपी पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जिसके बाद उसे 108 सेवा द्वारा डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया है।
यहां जीआरपी के चौकी प्रभारी सतपाल सिंह पटवाल ने बताया कि कुछ यात्रियों ने सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर एक में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है, जिसे तुरंत ही उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया गया है। वहीं रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि बेहोश व्यक्ति के पास एक मोबाइल था, जिसे आरपीएफ कोतवाली में रखा गया है। फोन लॉक होने के कारण उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, साथ ही एक फोन बहेड़ी से आया था जिसने ठीक प्रकार बातचीत नहीं की, जिसके चलते उक्त युवक के संबंध में विस्तृत बातचीत नहीं हो पाई है। वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्त युवक जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो सकता है, जिसे पूरी तरह बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था।

To Top