उत्तराखण्ड

लालकुआं में शादी समारोह में आइसक्रीम को लेकर भिड़े बिंदुखत्ता और लालकुआं के युवक.. मची अफरा-तफरी..

लालकुआं। नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान आइसक्रीम को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हो गई, और आधा दर्जन से अधिक युवक जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तितर-बितर किया, तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के अंबेडकर पार्क में एक विवाह समारोह चल रहा था, इस बीच आइसक्रीम के काउंटर पर लगी भीड़ के बीच में एक स्थानीय किशोर से बिंदुखत्ता निवासी युवक की बहस हो गई, देखते ही देखते वक्त बहस मारपीट में बदल गई, जिसके बाद बिंदुखत्ता निवासी युवक ने गांव से 15-20 लड़कों को बुला लिया, जिन्होंने बारात में पहुंचकर कुर्सी व अन्य सामान से मारपीट शुरू कर दी, जिससे विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, बाकी सब भागने में कामयाब हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पता चला है कि उक्त मारपीट में 6 युवक जख्मी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंटरमीडिएट परीक्षा में लालकुआं के अभिनव ने 91.4 प्रतिशत अंक किये हासिल,

Ad Ad Ad
To Top