उत्तराखण्ड

दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप, खनन को लेकर हत्या की आशंका…..

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लंबे समय से पार्टी के विभिन्न पदों में आसीन संदीप कार्की शांतिपुरी नंबर 3 क्षेत्र में गोली मार कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, गोली लगते ही संदीप कार्की को इलाज के लिए द मेडिसिटी अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ओवर रेटिंग पर प्रशासन का शिकंजा, लालकुआं शराब की दुकान में पकड़ी पांच रुपये की ओवररेटिंग..वीडियो

बता दें कि शांतिपुरी में खनन के खेल को लेकर रंजिश लंबे समय से चलती आ रही है इस रंजीत से कई परिवार अब तक वीरान हो चुके हैं। घटना के बाद पंतनगर थाना पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। जल्द घटना को अंजाम देने वालो को पकड़ लिया जाएगा।

To Top