उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके आने से मचा हड़कंप…………. लोग घरों से बाहर निकले…………….

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बरसात के बीच के बीच एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। देवभूमि उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटके से डोली है। भूकंप के आने से लोग घरों से बाहर आ गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल ने जारी किए आदेश:- कल 15 जून को पहाड़ जा सकेंगे केवल यह वाहन... आईजी और कमिश्नर ने किया निरीक्षण,

शनिवार को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर चमोली कस्बे के निकट भूकंप का हल्का झटका आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.4 मापी गई।

भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया भूकंप जमीन से 5 किमी गहराई पर आया। हालांकि, राहत की बात रही कि भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लग्जरी कार से कर रहे थे तस्करी, हल्दूचौड़ पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ दबोचा बिंदुखत्ता का युवक, दो फरार,

गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए राज्य में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में इस ग्रामीण के घर से शीशम के गिल्टे बरामद, मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप,

जानकारी के मुताबिक, भूकंप के ऐसे हल्के झटके आते रहने से बड़े भूकंप की आशंका कम रहती है लेकिन फिर भी भूकंप से जिले को सावधान रहने की आवश्कता है। बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के अति संवेदनशील जोन पांच में आता है।

Ad Ad Ad
To Top