उत्तराखण्ड

गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित कार्तिकेय को एक लाख का पुरस्कार, किया सम्मानित

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर के छात्र कार्तिकेय वारियाल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर वैश्विक कंपनी गूगल में 61.36 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस शानदार सफलता पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने उन्हें एक लाख रुपये की नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में आयोजित प्लेसमेंट समारोह-2026 को संबोधित करते हुए डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों में चयन कोई संयोग नहीं, बल्कि व्यक्तिगत समर्पण, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि भीमताल परिसर की स्थापना का उद्देश्य कुमाऊं के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक तकनीक और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना है। पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच और अवसर देने की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी निवासी पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जंगल में फंदे से लटका मिला शव,

उन्होंने कहा कि भविष्य की तकनीकी और कॉर्पोरेट जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में आधुनिक पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। इसी का परिणाम है कि यहां के विद्यार्थी गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों में बड़े पैकेज पर चयनित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं के बीच एनएच 109 पर कार-ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, चार घायल,

गूगल में चयनित बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र कार्तिकेय वारियाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए डॉ. घनशाला ने कहा कि यह उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का नतीजा है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों के सहयोग, संस्कार और प्रोत्साहन को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर कार्तिकेय वारियाल ने अपनी सफलता का अनुभव साझा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में मिले मार्गदर्शन, मेंटरशिप और बेहतर अवसरों ने गूगल तक पहुंचने की उनकी राह आसान बनाई। उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। कार्तिकेय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और प्रोत्साहन को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एवं लालकुआं के उपभोक्ताओं को बिल सुधारने का सुनहरा मौका, इन क्षेत्रों में लगेंगे विशेष सेवा शिविर

कार्तिकेय के पिता बसंत बल्लभ वारियाल ने भी विश्वविद्यालय का आभार जताते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन और यहां के सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण को बेटे की सफलता में अहम योगदान देने वाला बताया।

Ad Ad
To Top