उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता सीएम दौरा:-राजस्व गांव को लेकर इस दिन देहरादून में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में होगा निर्णय

लालकुआं। बिंदुखत्ता राजस्व गांव के संबंध में 27 नवंबर को होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी मुख्यमंत्री से मिलने गए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दी। प्रतिनिधिमंडल में वन अधिकार संगठन और पूर्व सैनिक संगठन के कार्यकर्ता शामिल थे।
वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव से बिंदुखत्ता राजस्व गांव के संबंध में दूरभाष पर बात की। इस पर मुख्य सचिव ने आगामी 27 नवंबर को होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लेने की बात कही। वन अधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में उन्होंने वही बात दोहराई जो पूर्व में कही गई थी। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर को उच्च स्तरीय बैठक की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह इस समस्या का हल जल्द ही निकालेंगे और 27 तारीख की बैठक का परिणाम सकारात्मक मिलेगा।
इधर वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने बताया कि वन अधिकार संगठन के कार्यकर्ता आगामी 27 नवंबर को होने वाली बैठक का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में चल रहा क्रमिक धरना-प्रदर्शन ऐसा ही चलता रहेगा। साथ ही, जो कार्यक्रम पूर्ववत तय हुए हैं, वे भी इसी तरह चलेंगे। 27 नवंबर के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल उनकी नजर 27 नवंबर की बैठक पर टिकी हुई है।

To Top