उत्तराखण्ड

लोकथात महोत्सव में धामी के पहुंचते ही गूंजा स्वागत, बिंदुखत्ता में उमड़ा जनसैलाब.. देखें वीडियो,

लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बिंदुखत्ता पहुंचे और संजय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री ने महोत्सव में शामिल होकर क्षेत्रवासियों का अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री को दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचना था, लेकिन कार्यक्रम में विलंब के चलते वह करीब एक घंटे देरी से यहां पहुंचे। इसके बाद कार से बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचे, जहां दोपहर 2:45 बजे उन्होंने लोकथात संस्कृति महोत्सव में शिरकत की। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया। उन्होंने महोत्सव में मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए थे। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित नैनीताल जनपद के तमाम जनप्रतिनिधि, नेता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

To Top