लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शोमवार (23 नवंबर) को बिंदुखत्ता पहुंचकर लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1 बिंदुखत्ता पहुंचेंगे और लोकथात संस्कृति महोत्सव में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से एनआईटी हेलीपैड श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर लालकुआं पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1 बिंदुखत्ता पहुंचकर महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे बिंदुखत्ता से कार द्वारा रवाना होकर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।



