उत्तराखण्ड

28 नवंबर को होगा यहां होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज

लालकुआं। दुग्ध उत्पादकों के अनुरोध के बाद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिसे लेकर जनपद नैनीताल के हजारों दुग्ध उत्पादक अत्यधिक उत्साहित हैं। आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में आयोजित होने वाले अधिवेशन में जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों के शामिल होने की संभावना है।
बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित संचालक मंडल की बैठक में अधिवेशन की तैयारियों, आयोजन स्थल और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर सर्वसम्मति से आयोजन को अंतिम रूप दिया गया।
अधिवेशन में संघ की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, आय-व्यय का विवरण और वर्षभर की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। साथ ही दुग्ध उत्पादकों के हितों, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट सहित सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, संजय सिंह भाकुनी, सुभाष बाबू, खलील अहमद समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
फाइल फोटो- मुकेश बोरा

To Top