उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले इस पूर्व सैनिक ने जमीन के खातिर कर दी थी भाई की हत्या……. अब हुई इस तरह स्वयं की मौत…………..

हल्द्वानी। बड़े भाई की हत्या करने वाले पूर्व सैनिक की उपचार पुलिस के दौरान मौत हो गई। वह सितारगंज की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। छह महीने की पैरोल पर आकर उपचार करा रहा था।

गौलापार के चोरगलिया, लखनपुर निवासी 60 वर्षीय ईश्वर सिंह सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2002 में जमीन विवाद में बड़े भाई चंदन सिंह को मार डाला। वारदात में ईश्वर सिंह के भतीजे पान सिंह व पप्पू भी दो शामिल थे। भतीजों के साथ ईश्वर सिंह को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। नायब तहसीलदार युगल
किशोर पांडे ने बताया कि एक माह से ईश्वर सिंह की तबीयत खराब थी। हल्द्वानी उपकारागार के अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि ईश्वर दो माह पूर्व हल्द्वानी जेल में शिफ्ट हो गया था और पैरोल लेकर अपना उपचार करा रहा था। मुखानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती था। शनिवार को मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

To Top