उत्तराखण्ड

नैनीताल और उधम सिंह नगर सहित कई जिलों के एसएसपी बदले… 17 आईपीएस हुए इधर से उधर,

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को भी बदला गया है।
शासनादेश के अनुसार, नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, अर्पण यदुवंशी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है, जबकि मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर जनपद के विभिन्न शहरों के 36 दरोगाओं को किया इधर से उधर...

इसी क्रम में पौड़ी के एसएसपी देवेंद्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया है। टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक नियुक्त किया गया है, जबकि सरिता डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

To Top