उत्तराखण्ड

लालकुआं की विकास रफ्तार को मिलेगी नई उड़ान, एसडीएम शिप्रा जोशी ने संभाली कमान,

लालकुआं। नव नियुक्त उप जिलाधिकारी शिप्रा जोशी ने गुरुवार को लालकुआं स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालते ही क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लालकुआं में पहली बार पहुंचने पर नगर के व्यापारी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास को नई गति देने की अपेक्षा जताई।
नगर आयुक्त, रुद्रपुर नगर निगम के पद से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी न्यायिक हल्द्वानी (लालकुआं) के पद पर नियुक्त हुईं शिप्रा जोशी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार संभाला। इस दौरान नगर पंचायत के सभासद एवं व्यापारी नेता भुवन पांडे तथा नरेश चौधरी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में लालकुआं एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की लंबित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता मिलेगी तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण किए जाने की भी अपेक्षा जताई।
वहीं नवनियुक्त उप जिलाधिकारी शिप्रा जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी तत्परता से कार्य करेंगी। साथ ही लालकुआं एवं आसपास के क्षेत्रों की जनसमस्याओं के प्रभावी और त्वरित निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
फोटो परिचय: नवनियुक्त उप जिलाधिकारी शिप्रा जोशी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते व्यापारी नेता।

To Top