लालकुआं। सांसद अजय भट्ट के जन्म दिन पर लालकुआं नगर में हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण किया गया, तथा सांसद अजय भट्ट के दीर्घायु की कामना की गई।
सांसद अजय भट्ट के जन्म दिवस के अवसर पर मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, चंद्रकला खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, संजीव शर्मा, नीरू शर्मा, जीवन कबडवाल, रश्मि कबड़वाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार,नारायण सिंह बिष्ट धन सिंह बिष्ट, हरीश नैनवाल, पंकज सिंह, बॉबी सम्मल, राजकुमार सेतिया, उमेश तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, जगदीश अग्रवाल, विनोद शर्मा, धर्मवीर गौतम, विनोद श्रीवास्तव, रोहन चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन में सम्मिलित होकर सांसद की दीर्घायु की कामना की।
