उत्तराखण्ड

कांग्रेस छोड़ देहरादून जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लौटे लालकुआं के इन तीन नेताओं के लालकुआं पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया यह काम…..………..

लालकुआं। कांग्रेस पार्टी छोड़कर देहरादून जा भारतीय जनता पार्टी की शपथ ग्रहण करने के बाद वापस लौटे नेताओं का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
देहरादून से लौटे वरिष्ठ समाजसेवी सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी जीवन कबड़वाल का लालकुआं पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया, इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं को पुनः भाजपा का पटका, प्रतीक चिन्ह और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले तीनों वरिष्ठ समाजसेवियों के मार्गदर्शन एवं पार्टी के प्रति समर्पण से भाजपा को क्षेत्र में काफी लाभ पहुंचेगा, इस मौके पर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल हुए तीनों समाजसेवियों को सम्मानित किया, इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नेता संजीव शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र लोटनी, अरुण जोशी, प्रेमनाथ पंडित, राजकुमार सेतिया, राजलक्ष्मी पंडित, हरीश नैनवाल, दीनानाथ, एके सिंह, प्रमांशु श्रीवास्तव और विनोद श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो परिचय -कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए समाजसेवियों का स्वागत करते कार्यकर्ता

To Top