उत्तराखण्ड

नैनीताल के इस कोहिनूर को इन उपलब्धियों पर उत्तराखंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित………………. लगा बधाइयों का तांता………..

नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नैनीताल स्थित एरीज में किए जा रहे तमाम वैज्ञानिक कार्यों में विशेष योगदान एवं कौन बनेगा करोड़पति के मंच से एरीज का नाम विश्व विख्यात करने पर एरीज के वैज्ञानिक मोहित कुमार जोशी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया, इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि युवा एवं जुझारू साइंटिस्ट मोहित जोशी ने छोटी सी उम्र में जो मुकाम हासिल किया है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
विदित रहे कि आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के कंप्यूटर इंजीनियर मोहित जोशी ने कौन बनेगा करोड़पति के सैट पर विगत 17-18 अक्टूबर को ब्रहमांड की रोचक जानकारियां देकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मोहित कर दिया था। उन्होंने क्विज में 6.40 लाख रूपये की रकम जीती थी। कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष के रहस्यों को लेकर शदी के महानायक और कौन बनेगा करोड़पति के एंकर अमिताभ बच्चन ने उनसे अनेक जानकारियां ली थी। जिनके बारे में सुनकर बिग बी ने आश्चर्य व्यक्त किया। गैलेक्सी की दूरियां, तारों व क्रैब नेब्यूला के बारे में मोहित ने उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। मोहित की बातों से मोहित होकर एकबार अमिताभ बच्चन ने यहां तक कहा कि इतनी रोचक बातें सुनकर अब गेम न खेलकर अंतरिक्ष की बातें ही सुनाते रहें।
बिग बी ने एरीज की एशिया की सबसे बड़ी ऑप्टिकल 3.6 मीटर की दूरबीन के बारे में अनेक जानकारियां लेते हुवे कहा था कि देश में अंतरिक्ष के अध्ययन को स्थापित इस दूरबीन पर गर्व होता है। मोहित जोशी के इस दूरबीन की स्थापना संबंधी कार्य में अहम योगदान की भी सराहना की गई। इस दूरबीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम से एक्टिवेट किया था। मोहित जोशी को सम्मानित किए जाने पर एरीज के निदेशक प्रो दीपांकर बनर्जी, डा शशिभूषण पांडे, डा ब्रजेश कुमार, डा अमितेश ओमर, डा एसके गुप्ता व अर्जुन चिलवाल सहित कई अधिकारियों ने बधाई दी है।

To Top