उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में संदिग्धावस्था में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप………….. महिला के सिर एवं शरीर में चोट के निशान………… पुलिस जांच में जुटी……………

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, नहर में पड़ा मिला शव

हल्द्वानी। संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया उक्त शव कठघरिया कुरियागांव की सिंचाई नहर में मिला हैं। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके सिर पर चोट और बदन पर रगड़ के निशान हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालाकि पुलिस मान रही है कि नहर में बहने से शरीर पर रगड़ और टकराने से सिर पर चोट लगी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने वाले पंजाब के लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गुर्गे दबोचे............... स्थानीय निवासी यह भेदी भी आया गिरफ्त में............... देखें वीडियो...............

मुखानी थाना इंचार्ज प्रमोद पाठक ने बताया कि रविवार रात 12:20 बजे एक किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था। कूड़ा फंसा होने के कारण नहर चोक हो गई। किसान कूड़ा निकालने के लिए नहर में उतरा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत होने से परिवार में मचा कोहराम………………………….

उसने कूड़ा खींचा तो उसमें महिला की लाश निकली। उसने पुलिस को सूचना
दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष मानी जा रही है।

सोमवार सुबह मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी ली जा रही है।
उधर, एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि शव की पहचान कराई जा रही है। शव मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

To Top