उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत………….. परिजनों ने पीएम हाउस में किया बवाल…………

हल्द्वानी। यहां नगर में निवास करने वाली एक महिला ने संदिग्ध हालात में विषैला पदार्थ निगल लिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने मोर्चरी पर हंगामा काटा। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। नायब तहसीलदार युगल किशोर ने बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी वार्ड नंबर 59 निवासी अनुज गुप्ता की शादी पांच साल पहले हेमा गुप्ता से हुई थी। बीती सात मार्च को उसने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। शनिवार को निजी अस्पताल में

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वारा विधायक की मिमिक्री करना बना चर्चा का विषय… देखें वीडियो,

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। साथ ही बनभूलपुरा पुलिस से शिकायत भी की।

यह भी पढ़ें 👉  श्याम के रंग में रंगी लालकुआं की रात, भजनों पर भोर तक झूमते रहे श्रद्धालु,

एसओ बनभूलपुरा ने बताया कि मायके वालों ने मौखिक शिकायत की है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। उधर, रविवार को मजिस्ट्रेट युगल किशोर की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। माई सिटी रिपोर्टर

To Top