उत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन………….. उत्तराखंड में शोक की लहर………….

देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी सीट देने वाले कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है। कैलाश गहतोड़ी ने आज मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को पार्टी ने राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। गहतोड़ी को कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया था। विगत शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंच कर मुलाक़ात की तथा कुशल क्षेम पूछी थी। आज उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। विदित रहे कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान खटीमा विधानसभा से सीएम पुष्कर सिंह धामी के हार जाने के बाद चंपावत के तत्कालीन विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ने का ऐलान करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी को उक्त सीट दे दी थी, उसके कुछ दिन बाद से ही वह कैंसर से ग्रसित हो गए, तथा लंबे समय तक उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से जहां उत्तराखंड में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

To Top