उत्तराखण्ड

सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर भाजपा हल्दूचौड़ मंडल ने महालक्ष्मी मंदिर में कराया भव्य धार्मिक अनुष्ठान….. देखें वीडियो…..

लालकुआं। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर हल्दूचौड़, बिंदुखत्ता और लालकुआं समेत तमाम क्षेत्रों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर अजय भट्ट के दीर्घायु की कामना की जा रही है।
हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का के नेतृत्व में अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने के साथ-साथ हवन यज्ञ का कार्यक्रम किया गया, जिसमें सांसद अजय भट्ट के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई, इस अवसर पर वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरी जी महाराज, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, अभिषेक शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे और अशोक पठालनी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इधर बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला और लालकुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी तथा लक्ष्मण खाती के नेतृत्व में हवन यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

To Top