उत्तराखण्ड

लालकुआं में खुला उप निबंधक कार्यालय………. महीने में इतने दिन होगी रजिस्ट्री…………

लालकुआं। विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने यहां तहसील कार्यालय में उप-निबंधक कार्यालय का शुभारंभ किया, तथा जल्द ही स्थाई रुप से उक्त कार्यालय लालकुआं में शुरू करने का उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन भी दिया।
क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि तहसील में उप-निबंधक कार्यालय रहेगा, और लालकुआं तहसील क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री प्रत्येक माह में दो दिन यही से होगी। पहले और तीसरे बुधवार को लालकुआं तहसील में उप-निबंधक का कैंप कार्यालय रहेगा, इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, जगदीश पंत, दीपक बहुगुड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोरा, राजकुमार सेतिया, हरीश नेनवाल, जीवन कबडवाल, रोहित बिष्ट, सुरेंद्र लोटनी, निर्मला देवी, रमेश कुनियाल, तहसीलदार युगल किशोर पांडे और उप निबंधक भावना कश्यप सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो परिचय लालकुआं में उप निबंधक कार्यालय खोलने के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते विधायक डॉ मोहन बिष्ट

To Top