हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ने जनपद के लगभग दो दर्जन राजस्व उपनिरीक्षकों के ताबड़तोड़ स्थानांतरण किए हैं, जिसमें लालकुआं क्षेत्र से दो राजस्व उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जबकि यहां मात्र एक राजस्व उप निरीक्षक भेजा गया है। अब लालकुआं क्षेत्र में मात्र दो राजस्व उप निरीक्षक रह गए हैं, जबकि पूर्व में यहां 4 राजस्व उप निरीक्षक तैनात थे।
