उत्तराखण्ड

हल्द्वानी से बाइक द्वारा रुद्रपुर को जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत…… दोनों अपने परिवारों के थे इकलौते चिराग……

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर देर रात एक दुखद हादसे ने दो परिवारों परिवारों में कोहराम मचा दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो फुफेरे भाइयों, योगेश चौधरी और मोहित चौधरी, की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और हल्द्वानी से घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता डिफॉरेस्ट एवं राजस्व गांव का शासनादेश होने तक आर पार की लड़ाई का किया ऐलान...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर की शांति विहार कॉलोनी निवासी योगेश चौधरी अपने फुफेरे भाई मोहित चौधरी (आदर्श कॉलोनी, घासमंडी) रुद्रपुर के साथ बाइक से हल्द्वानी गए थे। देर रात जब वे वापस रुद्रपुर लौट रहे थे, तभी सिडकुल क्षेत्र में पारले चौक के पास हादसा हो गया। गश्त पर निकली पुलिस को दोनों सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल हालत में मिले। पुलिस ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल के आरटीओ कार्यालय में की गई छापेमारी से मचा हड़कंप… नेम प्लेट और आई कार्ड के लिए सख्त निर्देश…

योगेश ने हाल ही में बी फार्मा की पढ़ाई पूरी की थी, जबकि मोहित एक ग्लास स्टोर में मार्केटिंग का काम करता था। इस हादसे ने दोनों परिवारों को असहनीय दुख में डुबो दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद शोक की लहर व्याप्त है।

To Top