देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में शरीक होने क्रिकेट खिलाड़ी और बड़े सेलिब्रिटी के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।शादी में शिरकत करने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी मसूरी अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए हैं। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का देहरादून एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी यहां ऋषभ पंत की बहन की शादी अटैंड करने पहुंचे हैं।
भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे विकेट कीपर बैट्समैन ऋषभ पंत की बहन की शादी मसूरी के होटल में हैं. यहां क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचने वाली हैं. यह शादी समारोह 12 मार्च को होनी है जिसकी मंगलवार की सुबह हल्दी और शाम को मेहंदी की रस्म चल रही है। जिसमें शामिल होने के लिए कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मसूरी पहुंच गए हैं।
वहीं विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मसूरी के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं. जबकि रोहित शर्मा के साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी मसूरी पहुंचने वाले हैं. यानी 12 मार्च को मसूरी में क्रिकेट जगत और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां इस शादी समारोह में शामिल होंगी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शादी समारोह में शामिल होने वाले हैं।
आज से शुरू हुवे शादी समारोह में ऋषभ अपनी बहन साक्षी के साथ नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं बड़े स्टार्स के आने की वजह से सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. ऐसे में देखा जाए तो कल शाम को मसूरी में बड़े दिग्गजों का जमावड़ा है।
पंत हाल ही में दुबई से लौटे हैं जहां वह चैंपियंस ट्रॉफी खेलने गए थे। पंत कल सुबह ही भारत आ गए थे। वह चैंपियंस ट्ऱॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेले थे। दुबई से वह दिल्ली आए और फिर मसूरी जहां उनका परिवार उनका इंतजार कर रहा था। दरअसल पंत की बहन साक्षी की शादी देश के मशहूर बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ हो रही है।
धोनी काली टीशर्ट और क्रीम रंग का पेंट पहनकर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। धोनी साल 2024 में साक्षी और अंकित की सगाई में भी नजर आए थे। पता चला है कि दोनो नौ साल से साथ हैं और अब शादी करने जा रहे हैं।
